फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ की पॉसिंग आउट परेड में वरुणा को प्रथम स्थान

विज्ञापन
passing out - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के आवास विकास कॉलोनी की आरपीएफ में कांस्टेबल वरुणा ने पॉसिंग आउट परेड में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्हें परेड कमांडर के लिए चुना गया है। गोरखपुर में प्रशिक्षण के बाद यह उपलब्धि हासिल हुई है। बेटी की सफलता पर परिवार वालों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन

मूलत: नगीना के विश्नोई सराय के रहने वाले सतीश पाराशर निजी फर्म में एकाउंटेंट हैं। फिलहाल आवास विकास कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनके चार बच्चों में वरुणा सबसे छोटी हैं। जेएस हिंदू पीजी कॉलेज से स्नातक और परास्नातक भूगोल 2018 में किया है। इसके बाद पुलिस की भर्ती की तैयारी में जुट गई। मार्च 2019 में आरपीएफ में कांस्टेबल के लिए चयन हुआ। इसके बाद गोरखपुर के रजही कैंप में प्रशिक्षण पूरा किया। 14 सितंबर को पासिंग आउट परेड में प्रथम स्थान हासिल करने पर आईजी ने सम्मानित किया है। वह गुरुवार को ही अपने घर लौटीं। बकौल वरुणा, सुरक्षा बल में तैनाती बहुत अहम है। देश की सेवा के लिए मेहनत करूंगी। उनकी उपलब्धि पर माता उमा के अलावा भाई हिमांशु, आशु और गौतम ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें