फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशियर पर पासबुक फेंकी तो काम किया ठप

Fri, 16 Dec 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
नोट की सच्चाई
विज्ञापन
जोया में एसबीआई की शाखा के बाहर तीन घंटे से लाइन में खड़ा सीनियर सिटीजन बेचैन हो गया। इस कदर गुस्साया कि अपनी पासबुक कैशियर के मुंह पर फेंककर मार दी। इससे कर्मचारियों में हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन


बुजुर्ग की हरकत पर भड़के कर्मियों ने डेढ़ घंटा तक कोई काम नहीं किया। उपभोक्ता बाहर खड़े होकर चीखते चिल्लाते रहे। बाद में मैैनेजर ने उनको समझा बुझाकर शांत किया और लेनदेन का कार्य चालू कराया।

यह घटना कस्बे में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घटित हुई। रुपये निकालने व जमा करने वाले उपभोक्ताओं की दूर तक लाइन लगे हुए थी। सुबह से एक बुजुर्ग उसमें लगा खड़ा था।
विज्ञापन


घंटों लाइन में लगे हुए हो गए, मगर उसका नंबर नहीं आ रहा था। जैसे वह पास में आया वैसे ही गुस्सा बैंक कैशियर पर फूट पड़ा। रुपये लेने की बजाय उसने गुस्से में कैशियर के मुंह पर पासबुक फेंककर मार दी। नजारा देखते ही अन्य कर्मचारियों के होश उड़ गए।

घटना के बाद एकजुट हुए कर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया। मैनेजर पर ही तरह-तरह के आरोप लगाने लगे। डेढ़ घंटे तक जब कोई लेनदेन नहीं हुआ तो बाहर खड़े उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर मैनेजर ने स्टाफ को समझा-बुझाकर शांत किया। व्यवस्था को संभालते हुए स्टाफ से कार्य प्रारंभ कराया। इसके बाद ही उपभोक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें