फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साला बोला-उधारी चुकाओ फिर अपनी बीवी को घर ले जाओ

Fri, 16 Dec 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
एक हजार के नकली नाेट
विज्ञापन
हसनपुर तहसील क्षेत्र में उधार दिए गए रुपये के लिए बहन को ससुराल जाने से रोकने का मामला प्रकाश में आया है। इसके तहत आदमपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने बहनोई के उधार लिए पांच हजार रुपये नहीं लौटाने पर बहन को मायके में ही रोक लिया।  आठ माह विवाहिता के ससुराल न पहुंचने पर अब मामला कोतवाली पहुंच गया। यहां दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस ने बीच में पड़कर साले-बहनोई के बीच सुलह करा दी। 
विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढ़ियाल की एक युवती की शादी करीब पंद्रह साल पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव जयतोली में हुई थी। बताया जाता है कि, करीब एक साल पहले युवती के भाई से उसके बहनोई ने पांच हजार रुपये उधार लिए थे। कहा था कि एक माह बाद लौटा दूंगा, लेकिन रुपये नहीं लौटाए।

इस पर आठ माह पहले भाई अपनी बहन को उसकी ससुराल से बुलाकर अपने घर ले गया। बाद में बहनोई से कहा कि, उधार के रुपये चुकाओ और अपनी पत्नी को ले जाओ। आठ माह तक रुपये नहीं लौटाए गए। कई बार पति अपनी पत्नी को बुलाने उसके मायके पहुंचा, लेकिन साले ने जाने से रोक दिया। आखिरकार पति शुक्रवार को कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी कोतवाली में बुला लिया। घंटों की जद्दोजहद की बाद पुलिस ने साले-बहनोई में सुलह कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें