फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बारिश में किसान के घर का हिस्सा और पशुशाला गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा/बुरावली। गांव सिरसा कलां में बुधवार रात बारिश के कारण किसान मोमिन के घर का एक हिस्सा और पशुशाला भरभराकर गिर गई। हादसे में भारी आर्थिक नुकसान हुआ, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

खेत के पास स्थित घर में मोमिन ने बताया कि मकान के नीचे की मिट्टी जलभराव से कट गई थी। इससे मकान का एक हिस्सा ढह गया और पशुशाला पर पड़ी मसालेदार चादरें टूटकर बिखर गईं। हादसे के समय वह दूसरे कमरे में सो रहे थे। पशुशाला में बंधी भैंस भी मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

किसान ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि नुकसान का आकलन कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें