फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजरौला के तिगरिया भूड़ में 1.58 करोड़ से बनेगा पार्क

Thu, 27 Feb 2025 12:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। तिगरिया भूड़ में 1.58 करोड़ की लागत से पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए पालिका जमीन तलाश कर रही है। पार्क बन जाने पर जहां बड़ों, बुजुर्गों के टहलने में आ रही दिक्कतें दूर होंगी, वहीं बच्चों के खेलने के साथ ही नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को कसरत करने और दौड़ लगाने के लिए सुरक्षित जगह भी मिलेगी।
विज्ञापन

औद्योगिक इकाइयाें के कारण गजरौला की अलग पहचान है। यहां की नगर पालिका कई बड़े पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है, लेकिन हैरत की बात यह है कि नगर में एक भी खेल का मैदान या पार्क नहीं है। जिससे बड़ों और बुजुर्गाें को सुबह-शाम टहलने, युवा वर्ग को कसरत करने और बच्चों के सामने खेलने की दिक्कतें आती हैं। इसी परेशानी को दूर करने के लिए पालिका ने तिगरिया भूड़ में पार्क बनवाने का निर्णय लिया। जिस पर पालिका 1.58 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पार्क के लिए पालिका को धनराशि स्वीकृत हो गई है। बस जमीन तलाश की जा रही है। पार्क में बैठने के लिए बेंचें बनाई जाएंगी। युवाओं के कसरत करने के लिए ओपन जिम भी बनाया जाएगा। पार्क हरे भरे पेड़ पौधों के साथ ही रंग बिरंगी फुलवारी से भी भरपूर होगा, जिससे नागरिकों को स्वच्छ ऑक्सीजन मिल सके। पालिका की ईओ एवं एसडीएम चंद्रकांता का कहना है कि तिगरिया भूड़ में 1.58 करोड़ रुपये से पार्क बनाया जाएगा। जमीन तलाश की जा रही है।




महाविद्यालय के अलावा नहीं है कोई मैदान
एमडीए कॉलोनी को छोड़ नगर और उसके किसी वार्ड में कोई पार्क नहीं है। मजबूरी में नागरिक रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के मैदान में टहलते हैं। इसी में युवा वर्ग दौड़ लगाता है। नौकरी की तैयारी के लिए भी इस मैदान में कसरत करते हैं। कोई राजनीतिक कार्यक्रम होने या महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता होने पर कई दिन के लिए मैदान में नागरिकों के आने पर रोक लगा दी जाती है।
विज्ञापन

तिगरिया भूड़ में पार्क बनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। जमीन तलाश की जा रही है। जमीन मिल जाने पर जल्द ही पार्क का काम कर दिया जाएगा। -राजेंद्री उर्फ उमा देवी, पालिकाध्यक्ष गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें