फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पराग अध्यक्ष और विनय बने प्रबंध समिति के सचिव

Tue, 18 Nov 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। इस दौरान अध्यक्ष पद पर पराग अग्रवाल और सचिव पद पर विनय अग्रवाल का निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ धर्म सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पराग अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद के लिए बाल शंकर गौड़, विनीत अग्रवाल और मुकेश अग्रवाल ने नामांकन कराया था। सोमवार को विनीत अग्रवाल ने नाम वापस ले लिया। इसके अलावा सचिव पद के लिए विनय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रशांत अग्रवाल, संयुक्त सचिव पद के लिए अभिनंदन अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल कराया।
छह सदस्यों के पदों पर रवि शंकर शर्मा, मनोज अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अमित गर्ग, शोभित गर्ग, विवेक गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, मोहित अग्रवाल और विभोर अग्रवाल ने नामांकन कराया था। जिसमें रविशंकर शर्मा, विवेक गुप्ता और मनोज अग्रवाल ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद सभी पदों पर एक-एक नामांकन रह जाने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें