फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विकास की कसौटी पर खरा उतरने वाली पंचायतें होंगी सम्मानित

Thu, 03 Jul 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विकास की कसौटी पर खरा उतरने वाली पंचायतें सम्मानित होंगी। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में प्रधानों को 15 जुलाई से आवेदन करने का मौका दिया गया है। निर्धारित की गई नौ थीम पर प्रधानों को कराए गए कार्यों का ब्योरा ऑनलाइन आवेदन में सीएम अवार्ड पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके बाद जिला स्तरीय समिति सत्यापन कर रिपोर्ट देगी। जिसे बाद में राज्य स्तरीय समिति को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पंचायतों को विकास कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना चलाती है। पंचायतीराज विभाग के माध्यम से पंचायतों को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है। चालू वित्तीय वर्ष के लिए जाने वाले आवेदन में अब तक कराए गए कार्यों के आधार पर अंकों का निर्धारण किया जाता है। चुनी गई पंचायतों को गांव में विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जाती है।
ऑनलाइन आवेदन में 100 सवालों के जवाब भी देने होते हैं। इसमें महिला हितैषी, सुशासन, सामाजिक सुरक्षा, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, स्वच्छ और हरित, पानी की उपलब्धता, बाल मैत्री, स्वस्थ गांव, गरीबी मुक्त गांव, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पात्र लाभार्थियों की स्थिति, हेल्पलाइन, टीकाकरण, जनसेवा केंद्र की स्थापना और आमदनी, आश्रय स्थल और पंचायत की आमदनी आदि बिंदुओं पर पंचायतों का मूल्यांकन किया जाता है। डीपीआरओ पारूल सिसोदिया ने बताया कि पोर्टल पर 15 जुलाई से 16 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

एक सितंबर से पंचायतों की ओर से फ्रीज की गई प्रश्नावलियों को जनपद स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित परफारमेंंस कमेटी द्वारा परीक्षण कर चयन के सापेक्ष न्यूनतम दोगुना पंचायतों का चयन किया जाएगा। पांच अक्तूबर से जिला स्तरीय समिति सत्यापन कराकर सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली सात पंचायतों की संस्तुति रिपोर्ट देगी। 30 अक्तूबर से मंडलीय समिति जांच कर अपनी रिपोर्ट राज्य स्तरीय समिति को देगी। 25 नवंबर को राज्य परफारमेंस असेसमेंट कमेटी द्वारा चयनित ग्राम पंचायतों की सूची कृषि उत्पादन आयुक्त को भेजी जाएगी। इसके बाद 15 जनवरी को चयनित ग्राम पंचायतों को पुरस्कार की धनराशि का वितरण किया जाएगा।
-

दो बार पुरस्कृत हो चुकी पंचायतें नहीं हो सकेंगे शामिल
डीपीआरओ ने बताया कि योजना में दो बार पुरस्कृत हो चुकी पंचायतों को शामिल नहीं किया जा सकेगा। अगला पुरस्कार पाने के लिए आवेदन करने को उन्हें पांच साल का इंतजार करना होगा। इसके अतिरिक्त हर ब्लॉक से अधिकतम दो ग्राम पंचायतों को ही अग्रसारित किया जा सकेगा।
-


मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन शुरू होने वाले हैं। इसके लिए बेहतर कार्य करने वाली पंचायतें आवेदन कर सकती हैं। पहले से भी जिले से पांच पंचायतों का चयन हुआ था। गांव में कराए गए विकास कार्यों व नौ थीम पर पंचायतों का चयन किया जाएगा। - पारूल सिसोदिया, डीपीआरओ
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें