फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पदक पाकर बढ़ी मेधावियों के चेहरे की चमक

Thu, 03 Jul 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमर उजाला की ओर से आयोजित हुए भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में जिले के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएम, सीडीओ, एएसपी और डीआईओएस ने बच्चों को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर उनकी मेधा का सम्मान किया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

बुधवार को श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद अमर उजाला की भविष्य ज्योति सम्मान के तहत डीएम निधि गुप्ता वत्स, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एएसपी अखिलेश भदौरिया, डीआईओएस प्रवेश कुमार और विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने यूपी बोर्ड व सीबीएसई के मेधावी बच्चों को मेडल पहनाते हुए प्रशस्तिपत्र भी दिए।
बच्चों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि आप सभी लोग कड़ी मेहनत कर यहां तक पहुंचे हैं, लेकिन जीवन का असली संघर्ष अब शुरू होगा। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने इस आयोजन को बड़ा सार्थक नाम दिया है। बच्चे ही हमारे जिले और इस देश की भविष्य ज्योति हैं, जो अपनी प्रतिभा से इस देश विकसित भारत की ओर लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपको यहां तक पहुंचाने के लिए अपने अभिभावकों के संघर्ष को न भूलें। शिक्षा के साथ संस्कार को भी ग्रहण करें। संस्कार के बिना आपके शिक्षित होने के भी कोई मायने नहीं हैं। संस्कार ही आपकी परवरिश को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने बच्चों को एपीजे अबुल कलाम आजाद को उदाहरण बच्चों को दिया। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी मोहम्मद दानिश व जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा मदन पाल सिंह भी मौजूद रहे।
-


अमर उजाला का यह कार्यक्रम बेहद सराहनीय है। इस तरह के आयोजन से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है ओर उनका मनोबल भी बढ़ता है। - निधि गुप्ता वत्स, डीएम
-


अमर उजाला ने मेधावी बच्चों को यह मंच दिया है, जो बहुत अच्छी पहल है। बच्चे इससे प्रेरणा लें और उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ते हुए अपने माता-पिता के नाम को ओर रोशन करें। यही मेरी कामना है।- अश्वनी कुमार मिश्रा, सीडीओ
-

अमर उजाला का यह आयोजन मेधावी बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। गुरुजनों का आशीर्वाद व अभिभावकों के संस्कार लेकर बच्चे आगे बढ़ें। सफलता से अधिक उत्साहित न हों और असफलता से बिना घबराए अपने लक्ष्य को केंद्रित रखें। - अखिलेश भदौरिया, एएसपी
-

बच्चे ही देश का भविष्य हैं। अमर उजाला ने बच्चों की प्रतिभा को सम्मान दिया है। इससे अवश्य ही उनको प्रेरणा मिलेगी। सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं।- डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
-

अमर उजाला हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कराता रहता है। बच्चे इस आयोजन से प्रेरणा लें और कड़ी मेहनत कर अपने साथ परिवार को गौरवान्वित करने का मौका दें। - डॉ. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय
-


अमर उजाला के मंच पर डीएम के हाथों सम्मानित होकर बेहद खुशी हो रही है। उनके द्वारा कही गई बातों ने आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। धन्यवाद अमर उजाला। - गुनिका, छात्रा
-

डीएम समेत जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के हाथों सम्मान मिलना बड़ी बात है। डीएम ने बहुत अच्छे से बच्चों को मोटिवेट किया है। उनकी कहीं बातों पर अमल कर आगे बढ़ेंगे। - सिमरन, छात्रा
-

अमर उजाला के मंच पर सम्मानित होने का मौका मिलकर बेहद उत्साहित हूं। डीएम का उद्बोधन प्रेरणादायक था।- निधि यादव, छात्रा
-

प्रदेश की मेरिट में बनाने वाली छात्राएं भी हुई सम्मानित
अमरोहा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में छठवा व जिले में पहला स्थान पाने वाली श्री नारायण स्मारक इंटर काॅलेज गजरौला की श्रेया चौहान व इंटर की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान पाने वाली इसी कॉलेज की छात्रा साक्षी व आठवां स्थान पाने वाली मान्या और छठवां स्थान पाने वाली भारत माता इंटर कॉलेज डाईडेरा की छात्रा निशा को डीएम ने सम्मानित किया। इसके अलावा आईआईटी कानपुर में चयनित द आर्यंस स्कूल की छात्रा प्रतिभा सिंह को भी सम्मानित किया गया। साथ ही इसी कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा नमिता राजपूत के सीबीएसई में आल इंडिया तीसरी रैंक पाने पर सम्मानित किया गया।


यह रहे मौजूद
- श्री वेंकटेश्वरा विवि गजरौला से प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रोफेसर कृष्णकांत दबे, सुनील कुमार इंटरनेशनल एकेडमी हसनपुर से शिक्षक आलोक कुमार, द चाणक्या गुरु अकादमी गजरौला से चंद्रशेखर आजाद, भारत माता इंटर कॉलेज अमरोहा से प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह, द आर्यंस जोया से प्रबंधक अमन लिट, जीपीएस एकेडमी भजनपुरी अमरोहा से प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह, देहली आइडियल पब्लिक स्कूल अमरोहा से शिक्षक अता तुर्की, यश पब्लिक इंटर कॉलेज गजरौला से लकी चौधरी, एचएचएस पब्लिक स्कूल हसनपुर से अंकुर कुमार, नगर पालिका परिषद हसनपुर से पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी, ख्वाजा ग्रुप हसनपुर के चेयरमैन राशिद मलिक, शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल अतरासी हसनपुर रोड अमरोहा से प्रधानाचार्य शलभ देवरा व डीएमआर हॉस्पिटल मुरादाबाद के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें