फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान स्थलों में बदलाव की जरुरत है तो रिपोर्ट उपलब्ध कराएं:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि मतदान स्थलों में बदलाव की जरूरत है तो उसे अविलंब उपलब्ध कराएं। एसडीएम, सीओ और बीडीओ की संयुक्त जांच आख्या जरूरी है। वरना बाद में कोई बदलाव नहीं हो सकता है। नए शिक्षकों के नाम की सूची को राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर बीएसए अपलोड करा दें ताकि मतदान कार्मिकों की संख्या में कमी नहीं आए।
विज्ञापन

वह विकास भवन सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रभारी अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदान स्थल और मतदान केंद्रों का सत्यापन कर लिया जाए। निरीक्षण के दौरान कमी मिलने पर संबंधित की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभारी अधिकारी अपने दायित्वों के निर्वहन के प्रति गंभीर हो जाए। मतदान स्थलों के वास्तविक स्थिति को बीडीओ देख लें। उसे हर हाल में सही करा लें। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद में नए शिक्षकों की तैनाती हुई है इन सभी शिक्षकों का ब्योरा राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर दर्ज करा दें ताकि मतदान कार्मिकों की संख्या में कोई कमी न आए। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह, एसडीएम विवेक यादव, एसडीएम इंद्रनंदन सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें