फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण पर आपत्तियों का परीक्षण शुरु, निस्तारण कल तक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के वार्डों के आरक्षण पर आपत्तियों का परीक्षण बुधवार से शुरू हो गया है। जिलास्तरीय टीम ने आपत्तियों का अवलोकन किया। अब उनका नियमों के अनुरूप परीक्षण करेगी। आपत्तियों का निस्तारण 12 मार्च तक पूरा होने की बात अधिकारियों ने कही है। डीएम की ओर से 13 से 14 मार्च तक आरक्षण का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ वाचस्पति झा ने बताया कि ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत के वार्डों पर कुल 394 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, जिसमें जिला पंचायत के विभिन्न वार्डों के 12, बीडीसी सदस्य के 19 और ग्राम प्रधान पद के लिए 363 आपत्तियां शामिल हैं। ग्राम प्रधान के पदों के आरक्षण पर आपत्तियों के निस्तारण में सतर्कता बरती जा रही है। जिलास्तरीय समिति ने बुधवार को आपत्तियों का परीक्षण शुरू कर दिया है। आपत्तियों की ब्लॉकवार सूची तैयार कर ली गई है। अब इन आपत्तियों का नियमों के आलोक में निस्तारण करेगी। इन आपत्तियों का 12 मार्च तक निस्तारण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरक्षण के अंतिम प्रकाशन निर्धारित अवधि में कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला और महिला के लिए आरक्षित आपत्तियों की छंटनी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें