फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 134 बूथ चिन्हित, मानक से कम और अधिक हैं वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पंचायत चुनाव के लिए बूथों की संख्या में बदलाव की तैयारी शुरूहो गई है। इस बार 800 वोटर पर बूथ बनाए जाने हैं। इसके अलावा बूथ में न्यूनतम 400 वोटर होने चाहिए। जिले में इस तरह के 226 बूथ चिह्नित हुए हैं। जल्द ही इन बूथों के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के छह ब्लॉक में कुल 1,733 बूथ हैं। पंचायत वोटर लिस्ट के कंप्यूटरीकृत कराने का काम चल रहा है। वोटर लिस्ट का प्रकाशन 21 जनवरी को होगा। इसके आधार पर ग्राम पंचायतों के वोटर लिस्ट बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने कोविड 19 के प्रोटोकॉल के तहत बूथों के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत बूथ में न्यूनतम 400 वोटर और अधिकतम 800 वोटर होने चाहिए। जिले के ब्लॉकों में कुल 226 बूथ चिह्नित किए गए हैं, जिनमें मानक से कम और उससे अधिक वोटर चिह्नित हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि बूथों के बारे में निर्णय लिया जाना है। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें