फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंस की परवाह किए बगैर पोलिंग पार्टिंयों ने निपटाया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। पूरा देश कोरोना संक्रमण से त्रस्त है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरे प्रदेश में अचानक से 35 घंटे का कर्फ्यू भी लगाना पड़ा लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त मतदानकर्मियों को शायद कोरोना का जरा भी भय नहीं है। शायद यही वजह रही कि उन्होंने मुंह पर मास्क तो लगाए लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया।
विज्ञापन

रविवार को नगर के शिव इंटर कालेज से ब्लाक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने को मतदान कर्मियों को आमंत्रित किया गया था। यहीं से वे मतदान पे टियां और अन्य सामग्री लेकर रवाना हुए। इससे पूर्व उन्होंने यहां लगे पंडाल में बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार किया और यहीं आवश्यक कार्य भी निपटाए। इसके लिए वे एक ही पंडाल में एक-दूसरे से सटकर बैठे नजर आए। खास बात यह है कि किसी ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना उचित नहीं समझा। इतना ही नहीं वहां मौजूद अधिकारी भी इसे लेकर गंभीर नजर नहीं आए। उन्होंने भी रोका-टोकी नहीं की। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए गोले भी नहीं बनाए गए थे। वहीं कई मतदान कर्मियों ने दबी जुबान में कहा भी कि यहां से जाने के बाद कोरोना का संक्रमण फैलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें