फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे नवरात्र पर की गई कात्यायनी मां की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/हसनपुर। नवरात्र के छठवें दिन दुर्गा मां के छठे स्वरूप माता कात्यायनी की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने घर पर ही माता की पूजा अर्चना की। घरों में ही भजन-कीर्तन किए गए। ऐसी मान्यता है कि देवी के छठे स्वरूप माता कात्यायनी की पूजा भगवान राम और श्रीकृष्ण ने भी की थी। पौराणिक कथाओं अनुसार ब्रज की गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण को पाने के लिए देवी के इस स्वरूप की पूजा की थी। देवी भागवत, मार्कण्डेय और स्कंद पुराण में देवी कात्यायनी की कथा मिलती है। हसनपुर में चामुंडा मंदिर पर श्री बांके बिहारी सेवा समिति की ओर से 108 दीपों से महाआरती का आयोजन किया गया। शारीरिक दूरी एवं मास्क का प्रयोग करते हुए महाआरती संपन्न कराई। इस मौके पर प्रियांश गर्ग, नीरज अग्रवाल, नमन बंसल, मनोज शर्मा, मनोज जोशी, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें