फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के बाद बैठी पंचायत, छेड़खानी में युवकों को लगवाए जूते

Wed, 21 Dec 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आदमपुर थाना इलाके में एक बार फिर खुदमुख्तार बनी पंचायत चर्चा में है। देश के तमाम कानूनों और संस्थाओं को दरकिनार कर दो पक्षों में मारपीट के बाद बैठी पंचायत ने छेड़खानी में युवकों का 11 जूते की सजा सुना दी। इसके साथ ही युवती की गली में जाने की पाबंदी लगाकर मामला रफा-दफा कर दिया। बताया जाता है कि पंचायत से पहले मामले की तहरीर पुलिस को दी गई थी। 
विज्ञापन


आदमपुर थाना इलाके के एक गांव में एक युवती का गांव के ही दूसरी बिरादरी के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युगल शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की पक्ष के लोग राजी नहीं थे। युवती के परिजनों ने युवती की दूसरे गांव में शादी तय कर दी। बताया जाता है कि पांच दिन पहले युवती का होने वाला देवर गांव में घूमने आया था।

इसकी भनक युवती के प्रेमी को लगी तो प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर युवती के होने वाले देवर की पिटाई कर दी। इससे खफा होकर युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी के घर हमला कर दिया। प्रेमी के पिता के साथ भी मारपीट की गई। बाद में प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर आदमपुर थाने में दे दी।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर मंगलवार शाम को गांव में पंचायत बैठा दी गई। पंचों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद युवकों पर छेड़खानी के आरोप में फैसला सुना दिया। कहा कि, युवती के प्रेमी और उसके साथी को सबके सामने ग्यारह-ग्यारह जूते मारे जाएं। लोगों ने दोनों को जूते मारे और युवती के घर की ओर जाने वाली गली में कभी न दिखाई देने की नसीहत देते हुए छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें