फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपट्टा मारकर महिला से चेन लूटने में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सवा महीने पहले झपट्टा मारकर स्कूटी सवार महिला से चेन लूटने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, नकदी और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार बदमाश को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर कोतवाली में सीओ सतीश कुमार पांडे ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कोठी खिदमतपुर निवासी रूबी चौधरी से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन लूट ली थी। इस संबंध में देहात थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एसपी सुनीति ने संबंधित पुलिस को तत्काल घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे। सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे टीपी नगर चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुंडीर अपने सहयोगी कांस्टेबल संजय कुमार सैनी के साथ गश्त पर थे, तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर लूट की घटना में शामिल अरबाज उर्फ अक्षय निवासी मोहम्मदीसराय को कुंदन कॉलेज के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी तस्लीम उर्फ मोनू फरार हो गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक और 3500 रुपये नकदी बरामद हुई। सीओ के मुताबिक अरबाज ने अपने साथी तस्लीम उर्फ मोनू के साथ मिलकर करीब सवा महीने पहले स्कूटी सवार महिला का पीछा कर झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन लूटने की घटना को कबूल किया है। पुलिस ने नगर कोतवाली में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट कर बदमाश को जेल भेज दिया है। जबकि फरार तस्लीम उर्फ मोनू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें