फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंधान के 19 और सदस्य पद के लिए 3047 नामांकन दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए रविवार को नामांकन पत्र दाखिल हुए। इसमें एक ग्राम प्रधान और 959 सदस्यों नामांकन हुए। सोमवार (आज) को ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक उम्मीदवारी से नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान ब्लाक मुख्यालयों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। जनपद की कुल 597 ग्राम पंचायतों, 683 क्षेत्र पंचायतों, 27 जिला पंचायत सदस्यों और 7271 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होना था। लेकिन 4702 ग्राम पंचायत सदस्यों का ही चुनाव हो सका था। ग्राम पंचायतों पर कुल 2570 सदस्यों के पद रिक्त रह गए थे। जिस कारण ग्राम पंचायत समिति का गठन नहीं हो सका और यहां के नवनिर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले सके हैं। वहीं चुनाव के बाद अमरोहा ब्लाक की ग्राम पंचायत फूलपुर अदलपुर, गजरौला ब्लाक की रहंदरा, गंगेश्वरी ब्लाक की खनौरा और हसनपुर ब्लाक क्षेत्र की दमगढ़ी के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की मौत हो गई थी। इसलिए चारों ग्राम पंचायत पर उपचुनाव होना है। जबकि 2570 सदस्यों के रिक्त पद के लिए चुनाव होना है। रविवार को संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र जमा किए गए। इसके बाद पर्चों की जांच की गई। प्रधान पद के कुल 19 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 3047 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। देर रात तक नामांकन पत्र की जांच जारी है। सोमवार को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह वितरित किए जाएंगे। बाद में 12 जून को मतदान और फिर 14 जून को मतगणना होगी।
विज्ञापन

ब्लाकवार जमा हुए नामांकन पत्र
ब्लॉक-----------------प्रधान पद--------------सदस्य पद
अमरोहा------------------04---------------------625
जोया---------------------00---------------------729
धनौरा--------------------00---------------------364
गजरौला-----------------03----------------------455
गंगेश्वरी------------------04----------------------381
हसनपुर------------------08----------------------493
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें