फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दर्द आज... अल्ट्रासाउंड की तारीख 20 दिन बाद

Tue, 24 Dec 2024 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

यदि आप जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने जा रहे हैं, तो उम्मीद छोड़ दें कि उसी दिन अल्ट्रासाउंड हो जाएगा। अस्पताल में दो विंग होने के बावजूद मरीजों को 20-20 दिन की तारीख मिल रही है। मरीज दर्द में तड़पते हुए अस्पताल में इलाज कराने तो आते है, लेकिन उन्हें बेबस होकर लौटना पड़ रहा है।

अस्पताल में एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती है, लेकिन वह भी कई बार अन्य कामकाज के चलते अल्ट्रासाउंड नहीं कर पाता हैं। पेट दर्द तो छोड़िए गर्भवतियों को भी कई-कई दिनों की तारीख मिल रही है। सोमवार को भी मरीज इंतजार में बैठे नजर आए। जिला अस्पताल में मरीजों के मुफ्त अल्ट्रासाउंड सुविधा हैं। एक अल्ट्रासाउंड मशीन महिला विंग में लगी है। जबकि, दूसरी जिला अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग में लगी है।
विज्ञापन


गर्भवतियों के अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए डॉक्टर अल्ट्रासाउंड के लिए लिखते हैं। जिलेभर से बड़ी संख्या में मरीज जिला अस्पताल का रुख करते हैं। लेकिन, जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड व्यवस्था खुद बीमार है। तीन माह पहले यहां दो रेडियोलॉजिस्ट तैनात थे, लेकिन सितंबर के आखिर में डॉ. सार्थक शर्मा इस्तीफा देकर चले गए। जिसके बाद दोनों विंग की जिम्मेदारी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विजय पर आ गई। लेकिन, वह विभाग के अन्य कार्यों में व्यस्त रहते हैं।

सोमवार को भी मुख्य बिल्डिंग में बने कक्ष में वह थानों से मेडिकल के लिए आए घायलों के अल्ट्रासाउंड करने में व्यस्त थे, जबकि मरीज इंतजार में बैठे थे। मरीजों ने बताया कि वह लगातार चक्कर लगा रहे हैं। मरीजों को तारीख पर तारीख दी जा रही है। उनकी मानें तो 20-20 दिन बाद की तारीख दी जा रही है।
निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर है मरीज

जिला अस्पताल में मरीज इसलिए पहुंचते हैं कि उनका अल्ट्रासाउंड निशुल्क हो जाएगा। लेकिन, खुद बीमार पड़ी अल्ट्रासाउंड सुविधा के चलते उन्हें निजी चिकित्सकों की ओर रुख करना पड़ रहा है। निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड के नाम पर साढ़े चार सौ से आठ सौ रुपये लिए जाते हैं। ऐसे में मरीज मजबूरन अधिक पैसे देकर अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर हैं।
महिला विंग का कक्ष मिला बंद
जिला अस्पताल में महिला विंग में अल्ट्रासाउंड कक्ष बना है। यहां पर गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड होता है, लेकिन उन्हें सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को कई मरीज कक्ष के बाहर बैठे रहे और उनका अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ। यहां कक्ष बंद रहा। मरीजों ने पूछने पर बताया कि मुख्य बिल्डिंग से उन्हें यहां भेजा गया है। लेकिन, सुबह से दोपहर डेढ़ बजे तक वह इंतजार करते रहे।
मरीजों का दर्द
- जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आए थे। उन्हें मुख्य बिल्डिंग से महिला विंग की ओर भेज दिया गया। यहां पर भी उनका अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। रजिस्टर में उनका नाम लिखकर 20 दिन बाद की तारीख दी गई है।
- अफसाना, गांव गलस्थल
- महिला विंग में अल्ट्रासाउंड कराने सुबह दस बजे पहुंच गईं। लेकिन, दो बजे तक उन्हें इंतजार कर वापस लौटना पड़ा। उन्हें कई दिन की तारीख दी जा रही थी। ऐसे में उन्हें निजी अस्पताल की ओर रुख करना पड़ा।
- कृतिका, आशीषपुरम कॉलोनी, अमरोहा
- सुबह दस बजे जिला अस्पताल पहुंच गए थे। उन्हें 10 दिन पहले अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सोमवार की तारीख दी गई थी। लेकिन, रेडियोलॉजिस्ट के व्यस्त रहने के चलते दोपहर तक वह इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

- नरोत्तम सिंह, गांव जब्दी
- जिला अस्पताल में सितंबर माह के मध्य तक दो रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती थी, लेकिन महिला विंग में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सार्थक शर्मा इस्तीफा देकर चले गए। अब यहां मात्र एक ही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती है। उनके जिम्मे कई कार्य रहते हैं। जिसके चलते मरीजों को कई-कई दिनों की तारीख देना मजबूरी हो रही है। अन्य रेडियोलॉजिस्ट की मांग के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। - डॉ. चरन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें