फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश होने से बढ़ा गंगा का जलस्तर

Thu, 01 Jun 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
तिगरी में झोपड़ियों के पास गंगा ने किया कटान। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बारिश का मौसम शुरू होने में अभी पंद्रह दिन बाकी है। पंद्रह जून से मानसून आने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल पहाड़ों पर बारिश शुरू हो गई है, जिससे ब्रजघाट और तिगरी में गंगा का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। इसके साथ ही प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बता दें कि 30 मई को ही केरल में मानसून आ गया है। वहां झमाझम बारिश शुरू हो गई है। जिससे पंद्रह जून तक यहां भी मानसून आने की उम्मीद लगाई जा रही है। फिलहाल उत्तराखंड के पहाड़ों पर बारिश शुरू हो गई है। जिससे गंगा में जलस्तर बढ़ने लगा है। ब्रजघाट और तिगरी में दो दिन से जलस्तर बढ़ने लगा है।

जहां एक ओर ब्रजघाट में मुख्य गंगा प्लेटफार्म की पैड़ी तक जल आ गया है। वहीं तिगरी में जलस्तर बढ़ने से गंगा तट की झुग्गियों में पानी घुसने लगा है। गंगा किनारे झुग्गियों में बैठे पुरोहितों ने जलस्तर बढ़ने से अपना ठिकाना गंगा घाट से हटा कर पीछे कर लिया है। वहीं गंगा घाट के दुकानदार भी सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर ब्रजघाट में मंगलवार तक पानी पैड़ी से दूर था। बुधवार को पैड़ियों के पास पहुंच गया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें