फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी से मुकरा पीएसी कर्मी, प्रेमिका का कोतवाली में हंगामा

Wed, 14 May 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। युवती का अपनी ही बिरादरी के पीएसी कर्मी से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने शादी करने कसमें खाईं, लेकिन युवक बाद में मुकर गया। युवती ने कोतवाली पहुंच कर हंगामा किया। वहीं, परिजन शादी का आश्वासन देकर युवती को घर ले गए।
विज्ञापन

मामला थाना देहात क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव निवासी किसान की बेटी का प्रेम प्रसंग तीन साल पहले इंस्ट्राग्राम के माध्यम से पीएसी कर्मी से शुरू हुआ। पीएसीकर्मी कोतवाली डिडौली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। दोनों एक ही बिरादरी से है। साथ ही करीबी रिश्तेदार भी है। पीएसी कर्मी ने युवती से शादी करने का वायदा किया था, लेकिन बाद में शादी करने से मना कर दिया।
दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई। युवती के परिजनों ने दुष्कर्म के मुकदमे दर्जा कराने के लिए कहा तो पीएसी कर्मी ने लिखित समझौता कर लिया। लेकिन, इसके बाद भी उसने युवती को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस पर युवती मंगलवार को डिडौली कोतवाली पहुंची और पुलिस मामले की जानकारी दी। साथ ही पीएसी कर्मी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में ही हंगामा करने लगी। पुलिसकर्मियों ने समझाया मगर युवती पीएसी कर्मी को कोतवाली बुलाकर शादी कराने की जिद पर अड़ गई। युवती के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए और पुलिस की मध्यस्थता से शादी कराने का वादा कर अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें