फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कचहरी में पत्नी को युवक के साथ देख पीएसी कर्मी ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कचहरी परिसर में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद को लेकर करीब 20 मिनट तक हंगामा हुआ। पीएसी कर्मी ने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ देख लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। घटनाक्रम का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अमरोहा निवासी पीएसी कर्मी की शादी गजरौला क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी। करीब डेढ़ साल से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। पत्नी को ससुराल वापस बुलाने के लिए कर्मी की ओर से न्यायालय में मुकदमा चलने की बात सामने आई है। वहीं, पत्नी की ओर से भी कर्मी के खिलाफ मुकदमे की बात कही जा रही है।
बताया जा रहा है कि पत्नी फिलहाल हापुड़ निवासी एक युवक के साथ रह रही है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की भी चर्चा है। शुक्रवार को पत्नी युवक के साथ कचहरी पहुंची थी। जानकारी मिलने पर पीएसी कर्मी भी वहां पहुंच गया और दोनों को रोककर सवाल-जवाब करने लगा। इसके बाद कहासुनी और हंगामा शुरू हो गया। शोर सुनकर अधिवक्ता, वादकारी और अन्य लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अवधभान भदौरिया ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया। उन्होंने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें