साध्वी प्राची ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी का मेडिकल कॉलेज वक्फ बोर्ड की जमीन पर बना है। उन्होंने वक्फ संशोधन बिल की सराहना है और उसे देश के हित में बताया। बृहस्पतिवार को गजरौला की मानसरोवर कॉलोनी में पहुंची साध्वी प्राची ने यह बातें कहीं।
मानसरोवर कॉलोनी में नौ कुंडीय महायज्ञ चल रहा है। बृहस्पतिवार को साध्वी प्राची बतौर मुख्य अतिथि आईं थी। उन्होंने महायज्ञ में आहुतियाें देने से पहले पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वक्फ संशोधन बिल का विरोध कर रहे है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि बिल का वही लोग विरोध कर रहे है, जिनका वक्फ की जमीन पर कब्जा है। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी का मेडिकल कॉलेज भी वक्फ की करीब तीन हजार बीघे जमीन पर चल रहा है।
इस दौरान साध्वी ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि जो लोग हिंदुओं पर छुरी चलाते हैं, उनको गायों से बदबू ही आएगी। वहीं, मनरेगा में अमरोहा में मनरेगा गड़बड़ी में फंसी क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन-बहनोई व अन्य के खिलाफ भी उन्होंने कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उन्होंने नौ कुंडीय महायज्ञ में आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की।
नौ कुंडीय महायज्ञ के छठे दिन बृहस्पतिवार को मां भगवती के छठे स्वरूप कात्यायनी स्वरूप की आराधना की गई, जिसमें आचार्य योगेश भारद्वाज, आचार्य सचिन सारस्वत ने मुख्य यजमान उधम सिंह व हरिद्वार और ऋषिकेश से आए 41 वैदिक ब्राह्मणों से आहुतियां डलवाईं। विश्व कल्याण की कामना से यज्ञ में आहूतियां दी गईं। बीना देवी, यवनीत, ममता शर्मा, सभासद मनु शर्मा, कविता, सरिता, अनुराधा, निशा, गौरव चौधरी आदि ने साध्वी प्राची का स्वागत किया।