फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ओवरस्पीड बन रही हादसों का कारण, दो माह में 40 ने गंवाई जान

Wed, 16 Jul 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले स्वयं के साथ ही दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। अनदेखी के चलते ही पिछले दो माह में 52 सड़क हादसों में 40 लोगों की मौत हुई है। चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने मई और जून में ओवरस्पीड में 1260 लोगों का चालान किया है, जबकि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले 52 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

जिले में दिल्ली हाईवे, बिजनौर-बदायूं-बिल्सी और अलीगढ़ मार्ग पर आए दिन हादसे में लोगों की जान जा रही है। पुलिस की तमाम कोशिश के बाद भी ट्रिपल राइडिंग पर लगाम नहीं लग रही है। बाइक, स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगा रहे हैं। हाईवे पर भी ओवरस्पीड दौड़ने वाले चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई न होने से चालक वाहनों निर्धारित स्पीड से तेज दौड़ा रहे है। अचानक सामने कोई वाहन या पशु आ जाने पर वह नियंत्रण नहीं कर पाते और हादसा हो जाता है।
यातायात नियमों की अनदेखी से सड़क हादसों को बढ़ावा मिल रहा है। लोग चलाए गए यातायात जागरूकता और गोष्ठियों को भी अनदेखी कर रहे हैं। नियमों को दरकिनार कर लोग खुद ही हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। दो सवारियों की बाइक पर तीन से चार लोग बैठकर चल रहे हैं। वह भी बिना हेलमेट के, जिससे जान का खतरा बढ़ रहा है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकीं हैं और जान भी जा चुकी है, लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार ही नहीं हैं। यातायात के प्रति जागरूक करने के बावजूद जिले की सड़कों पर बिना हेलमेट के ही नहीं, बल्कि तीन से चार सवारी बाइक सवार दौड़ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि यातायात पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही हो। यातायात और सिविल पुलिस की ओर से जिलेभर में रोजाना ही बिना हेलमेट एवं दुपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी लेकर चलने पर चालान किए जा रहे हैं। लेकिन, नियमों के उल्लंघन करने को लोग बाज नहीं आते हैं।
विज्ञापन

-
सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाता है। पिछले दो महीने में यातायात नियम तोड़कर ओवर स्पीड दौड़ने वाले 1260 वाहनों के चालान किए गए हैं। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले 52 और बाइक से पटाखा छोड़ने वाले 203 वाहनों के भी चालान किए गए हैं। हादसे को बचने के लिए लोगों को खुद भी जागरूक होना होगा। अनुज मलिक, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें