फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ओवरलोड ट्रैक्टर -ट्रॉली नेशनल हाईवे पर पलटी,चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से बरेली जा रही लकड़ी के पत्ते से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे के बीच पलट गई। इस दौरान आसपास राह चलते लोगों ने दौड़ कर जान बचाई।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के चकरपुर गांव निवासी नारायण रामपुर से लकड़ी का कचरा लेकर बरेली जा रहे थे। शनिवार शाम छह बजे शहजादनगर थाना क्षेत्र के मड़ैयान उदयराज गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रॉली पलट गई। इस दौरान आसपास से गुजर रहे बाइक और साइकिल सवारों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक नारायण घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई, जिसके बाद हाइवे के बीच पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने हटवाया। शहजादनगर थानाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने बताया कि ट्रैक्टर- ट्रॉली हाईवे पर पलट गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें