फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी से हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। सोशल मीडिया पर की गई कांवड़ियों के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर क्षेत्र में हिंदू समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। मामले में रहरा थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

बताते हैं कि आठ अगस्त को हापुड़ क्षेत्र में कांवड़ यात्रियों के वाहन की दुर्घटना से संबंधित एक पोस्ट फेसबुक पर वायरल हो रही थी। आरोप है कि इस पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने कांवड़ियों पर अभद्र, आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाली भाषा का प्रयोग किया। इससे हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया।
शिकायतकर्ता ने थाना रहरा प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर वायरल टिप्पणी की गहनता से जांच कराने तथा आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। हिंदू समाज के लोगों का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े श्रद्धालुओं के प्रति इस प्रकार की अमर्यादित और भड़काऊ भाषा सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ सकती है। उन्होंने कहा कि यदि रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। सीओ पंकज कुमार त्यागी का कहना है मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें