फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गैरहाजिर सफाई कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश

Thu, 25 Sep 2025 04:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पालिका ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने सुबह की पाली में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सफाई कार्य संतोषजनक न होने व अनुपस्थित सफाई कर्मियों का वेतन काटने का आदेश दिया। साथ ही सफाई निरीक्षकों का स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

बुधवार को ईओ ने वार्ड मंडी चोब व खालसा में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। सफाई कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने व अनुपस्थित सफाई कर्मियों का वेतन काटने का आदेश दिया। कहा कि कार्मिकों के वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण जारी किया गया है। कहा कि सफाई व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नियमित रूप से दोनों पालियों में सफाई के लिए निर्देशित किया गया है। वार्ड खालसा में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारी राजेंद्र, गुड़िया, मोना, माला देवी अनुपस्थित मिले। इसके उपरांत वार्ड मंडी चौब का निरीक्षण किया। वार्ड की सफाई व्यवस्था सही नहीं मिली। इस पर सफाई नायक राजकुमार का वेतन काटने के आदेश दिया। साथ ही सात सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उनका वेतन काटने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन

दोनों वार्डों के सफाई निरीक्षकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। चेतावनी देते हुए कहा कि सभी सफाई कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने वार्डों में पहुंच कर चाक चौबंद सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर से कमी पाए जाने पर सफाई कर्मचारी से लेकर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक तक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें