फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: परिषदीय स्कूलों के एकीकरण का विरोध

Wed, 25 Jun 2025 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिषदीय स्कूलों में कम छात्र संख्या को आधार बनाकर होने वाले विद्यालयों के एकीकरण के विरोध में भाकियू टिकैत के शिक्षक प्रकोष्ठ ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने महानिदेशक बेसिक शिक्षा को संंबोधित एक ज्ञापन बीईओ मुख्यालय को सौंपा गया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग कम छात्र संख्या वाले परिषदीय स्कूलों का उसी ग्राम सभा अथवा पास के गांव के स्कूल में एकीकरण करने की तैयारी कर रही है, जिसको लेकर विरोध भी शुरू हो गया है। मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाकियू टिकैत के शिक्षक प्रकोष्ठ ने बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा हासिल करने वाले बच्चों का नुकसान होगा। दूरी बढ़ने के कारण बच्चों की संख्या ओर भी कम होने की संभावना अधिक रहेगी।
उन्होंने कहा कि एकीकरण होने विद्यार्थियों को तो परेशानी होगी ही, साथ में शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को भी परेशानी का सामना करना होगा। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि सरकार को अपने इस निर्णय पर छात्रहित में पुर्नविचार करने की जरूरत है। इस दौरान महानिदेशक बेसिक शिक्षा को संबोधित एक ज्ञापन बीईओ मुख्यालय भारत भूषण त्यागी को सौंपा गया। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष मोहन बेनीवाल, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राकेश चाहल, यतेंद्र देवल, ज्योति चौधरी, प्रदीप कुमार गौतम, पुरुजीत सिंह, ध्रुव चौधरी, दीपमाला, मुकेश चौधरी, अजीत चौधरी, तेजपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें