यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित हुई थी। मूल्यांकन के बाद 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया था। हाईस्कूल में पंजीकृत 26071 परीक्षार्थियों में से 24639 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 22894 ने सफलता पाई थी। इसके अलावा इंटर में 24982 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 24303 ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 22007 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए थे।
परिषद की ओर से एक विषय में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा कराई जाती है। परीक्षा में शामिल होने के लिए 10 जून तक इसके लिए आवेदन लिए गए थे, जिनमें हाईस्कूल के लिए 290 व इंटर 158 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था।
अभी नहीं हुई है परीक्षा की तिथि घोषित
डीआईओएस प्रवेश कुमार ने बताया कि परिषद की ओर से परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। उन्होंने बताया कि परीक्षा का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज में होगा। कहा कि परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। बोर्ड द्वारा परीक्षा के आयोजन की तिथि घोषित होने के बाद परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।