सैदनगली के मेहंदीपुर में चौपाल में लोगों की समस्या सुनते मुख्यमंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
हसनपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद गुरुवार की शाम सैदनगली के राधा स्वामी सत्संग स्थल में सीएम योगी आदित्यनाथ ने चौपाल लगाई। योजनाओं की इस चौपाल मुख्यमंत्री के हाथ शिकायतों का बंडल लगा।
सीएम ने सरकार की योजनाएं गिनाई। वहीं चौपाल में पहुंचे ग्रामीणों ने विकास कार्य में लापरवाही की पोल खोल दी। सैदनगली के स्वामी सत्संग स्थल में सजी चौपाल में गुरुवार शाम 7.24 बजे सीएम मंच में पहुंचे। कुर्सी हटवाकर वह गद्दे पर बैठ गए। इसके बाद भारत माता की जय के साथ सीएम ने चौपाल की शुरुआत की। कहा कि केंद्र सरकार के चार और प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल में विकास कार्य कराए। उन्होंने एक के बाद एक योजनाओं की गिनती कराई। जनधन से स्वच्छत भारत योजना तक की योजना गिनाई। करीब दो घंटे चले इस चौपल में योजनाओं के बीच सीएम को ग्रामीणों की तल्खियों का भी सामना करना पड़ा है। ग्रामीणों ने चटकारे भी लगाए। इस दौरान सीएम के साथ मंच पर कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, बलदेव सिंह ओलख, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मौजूद रहे।