फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से चार बहनों के इकलौते भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। गजरौला हसनपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से विपिन कुमार (22) की मौत हो गई। विपिन चार बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आदमपुर निवासी विपिन कुमार के पिता शिवचरन सैनी का निधन हो चुका है। बृहस्पतिवार की शाम को विपिन घर से बाइक लेकर निकला था। बाद में पता चला कि वह गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कटाई में स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था। हसनपुर गजरौला मार्ग पर देर रात मनौटा के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। जानकारी पाकर सपा नेता चंद्रपाल सैनी ने भी हसनपुर सीएचसी पहुंचकर पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। युवक की मौत के साथ ही घर का चिराग बुझ गया। इससे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बताते हैं कि विपिन की तीन बहनों की शादी हो चुकी थी। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें