फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क किनारे खेत में रोती मिली एक वर्षीय बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

सड़क किनारे खेत में एक वर्षीय बच्ची रोती मिली। रोने की आवाज सुनकर पहुंची महिला ने बच्ची को गोदी में उठा लिया। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग इकट्ठा हो गए। बच्ची को लेकर कुमराला चौकी पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को दंपती की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

मामला कुमराला चौकी के निकट कृपानाथपुर का है। यहां निवासी आजम की पत्नी इमराना ने बताया कि आबादी से कुछ दूर सड़क किनारे खेतों से एक मासूम बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। जिधर से आवाज आ रही थी, वह शोर मचाती हुई उधर को पहुंची। देखा कपड़ों में लिपटी हुई एक बच्ची रो रही है। बच्ची को उसने गोदी में उठा लिया। उनके आवाज लगाने पर अन्य लोग भी दौड़ कर पहुंच गए। बच्ची को लेकर कुमराला चौकी पहुुंचे। पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। उधर इस दौरान एकत्र भीड़ में शामिल कुछ लोगों का कहना था कि एक महिला को खेतों की तरफ जाते देखा था। उसने कुछ कपड़े में ढक रखा था। मगर यह पता नहीं था कि वह क्या ले जा रही है। पुलिस ने बच्ची इमराना की सुपुर्दगी में दे दी। कहा कि कोई इसे तलाश करने आएगा तो उसे पुष्टि कर दे दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें