अमरोहा। फल-सब्जी ठेला संचालकों से अवैध वसूली करने के मामले में डिडौली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया कस्बे का है। बताते हैं कि यहां हाईवे किनारे व अन्य बाजार में फल-सब्जी के ठेले खड़े होते हैं। रविवार को कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ। ऐसे में यूनुस निवासी मोहल्ला पधानो वाला जोया ठेले संचालकों से 50-50 रुपए की उगाही कर रहा था।
सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज पवन कुमार पाठक ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के नाम से वसूली करने की चर्चा भी है। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि ठेला संचालकों से अवैध वसूली की शिकायत पर यूनुस को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस के नाम पर वसूली का आरोप गलत है।