फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त दाखिला के लिए एक मौका और, 10 जुलाई तक भरें फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नर्सरी और कक्षा एक में निशुल्क दाखिले के लिए एक और मौका मिल गया है। अभिभावक अब 10 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन या बीईओ के पास फॉर्म जमा करने की सुविधा है। प्रथम चरण में 123 बच्चों का चयन हुआ है। जबकि 205 फॉर्म निरस्त कर दिए गए हैं। अभिभावकों की आय एक लाख रुपये होनी चाहिए। अनुसूचित जाति के लिए आय की सीमा से छूट है।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार कानून के तहत मान्यता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी और कक्षा एक में बच्चों के निशुल्क दाखिले होते हैं। इसके लिए स्कूल प्रबंधन को 25 प्रतिशत सीट रिजर्व रखनी होती है। बेसिक शिक्षा विभाग के नगरीय क्षेत्र में वार्ड के अंदर और देहात में एक किलोमीटर की परिधि में स्कूल होना चाहिए। बेसिक शिक्षा विभाग ने आर्थिक तौर पर कमजोर तबके के लोगों को फॉर्म भरने का एक और मौका दिया गया है। ऑनलाइन या बीईओ के कार्यालय में अब 10 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं। मालूम हो कि जिले में कुल 353 फॉर्म भरे गए थे, जबकि 205 फॉर्म निरस्त कर दिए। वहीं 205 फॉर्म सही मिले हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग में केवल दो नगर क्षेत्र
अमरोहा। जिले में आठ नगरीय निकाय हैं। लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के जिले में महज दो नगरीय क्षेत्र हैं, जिसमें अमरोहा और हसनपुर शामिल हैं। अमरोहा और हसनपुर नगर क्षेत्र के अभिभावक वार्ड के अंदर के स्कूल में फॉर्म भर सकते हैं, जबकि जोया, उझारी, नौगांवा सादात, धनौरा, बछरायूं और गजरौला के लोगों को वार्ड की सीमा से छूट है। इन निकायों के स्कूल में दाखिले के लिए एक किलोमीटर के दायरे का नियम लागू होगा।
विज्ञापन

नर्सरी और कक्षा एक में दाखिले के लिए दूसरा चरण शुरू हुआ है। अभिभावक 10 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं। नगरीय क्षेत्र में वार्ड के अंदर और देहात के स्कूल एक किलोमीटर के दायरे में होने चाहिए। सालाना आय एक लाख रुपये तक मान्य है। - गौतम प्रसाद, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें