फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा/चुचैला कलां(अमरोहा)। क्षेत्र के गांव चुचैला कलां निवासी मजदूर की राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिलखुवा के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन शव लेने के लिए हापुड़ रवाना हो गए।
विज्ञापन

गांव के मोहल्ला आजाद नगर निवासी दानिश (20) पुत्र तैयब सैफी दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता है। वह शनिवार की सुबह दिल्ली से बाइक पर सवार होकर गांव के लिए चला था। सुबह आठ बजे पिलखुवा के पास उसकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दानिश बुरी तरह घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही युवक के पास से मिले मोबाइल फोन नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। दानिश की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वह शव लेने के लिए हापुड़ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें