हसनपुर-अतरासी मार्ग पर राझौआ पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से अपने सुसराल जा रहा था। पेट्रोल पंप से बाइक में तेल डलवा कर आगे बढ़ा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कटाई निवासी आदिल रविवार दोपहर गांव से बाइक से अपनी ससुराल सलारपुर के लिए निकला था। राझौआ पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के बाद वह आगे बढ़ा, तभी किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में आदिल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वहां से भाग गया। मौके पर पहुंची आदिल को लेकर हसनपुर सीएचसी ले आई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।