फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सउदी भेजने के नाम पर एक लाख हड़पे, रिपोर्ट

Tue, 04 Feb 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। सउदी अरब भेजने के नाम पर ग्रामीण से एक लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर संभल और रामपुर निवासी दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी निवासी अब्दुल कादिर ने बताया कि संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दीपा सराय निवासी नूर मोहम्मद व रामपुर के थाना शहजादनगर के गांव दूरनगला निवासी रहीस उनकी पहचान है। रहीस का गांव बावनखेडी में आना-जाना था।
रहीस पेशे से ड्राइवर है। अब्दुल कादिर को विदेश जाना था। इस पर रहीस नूर मोहम्मद ने विदेश भेजने की बात की। उसने सउदी अरब में जाने के लिए एक वीजा बनवाने के नाम पर डेढ़ लाख की मांग की। कहा कि सउदी अरब में 1500 रियाल प्रतिमाह वेतन मिलेगा और इसके अलावा ओवरटाइम भी मिलेगा। इस पर अब्दुल ने 54,998 रुपये रहीस के खाते में ट्रांसफर कर दिए, जबकि शेष रकम नकद दी गई। तीन माह में सउदी अरब भेजने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विदेश नहीं भेजने पर उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने फोन पे से 50 हजार रुपये वापस कर दिए व नूर मोहम्मद ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा संभल के दो चेक 90 हजार के दिए, लेकिन चेक से भुगतान नहीं हो सका। आरोप है कि 21 जनवरी को आरोपी पीड़ित के घर पहुंचे और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें