फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीएम के आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने में एक गिरफ्तार

Thu, 02 Oct 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो को एडिट कर अशोभनीय बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

भाजपा के हसनपुर मंडल अध्यक्ष राजू राण ने इस संबंध में कोतवाली हसनपुर में शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि जांच के बाद हसनपुर के मोहल्ला कोट पश्चिम लाल मस्जिद निवासी वाहिद सैफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह फोटो पहले से एडिट था। जो उसने एक ग्रुप से उठाकर उसे शेयर किया था। पुलिस अब उन लोगों को भी तलाश कर रही है। जिन्होंने इस फोटो को शेयर किया था। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें