फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सोना निकलने का झांसा देकर डेढ़ लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में जमीन में दबा सोना निकलने का झांसा देकर शातिर ठग ने दंपती से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। तंत्र क्रिया करने के बाद मिट्टी से भरा पीतल का कलश थमा दिया। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित दंपती ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव डयौढी उर्फ हादीपुर में सौरव कुमार का परिवार रहता है। शादी के कई साल बाद भी सौरव कुमार निसंतान है। फाल्गुन माह की अमावस्या को सौरव कुमार अपनी पत्नी के साथ ब्रजघाट में गंगा स्नान करने गए थे। स्नान करने के बाद उनकी पत्नी ने एक पंडित को अपना हाथ दिखाया और संतान न होने के बारे में पूछा। ब्रजघाट पर मिले पंडित ने अपना नाम रोहित निवासी मोहल्ला छंगा दरवाजा अमरोहा नगर बताया। आरोप है कि पंडित ने अपने घर के उत्तर पूर्व कोने की मिट्टी लेकर आने के लिए अपने घर बुलाया था। पंडित के कहे मुताबिक दंपती मिट्टी लेकर उसे घर पहुंचे। आरोप है कि यहां पंडित ने तंत्र क्रिया की और इसके बाद बताया कि उनके घर में गृह दोष है। घर में माया (सोना) दबी हुई है। जब तक सोना नहीं निकलेगा तब तक बच्चे नहीं होंगे।
इसलिए पांच सोमवार को पूजा पाठ करने के लिए बुलाया। इस दौरान तीन अलग-अलग सोमवार को पंडित ने 6200 रुपये तंत्र क्रिया करने के नाम पर ले लिए। इसके बाद 21 मार्च 2022 की शाम 7 बजे पंडित घर पहुंचा और पूजा शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद सोने का बताते हुए एक कलश थमा दिया और कहा कि इस कलश को सवा महीने तक सोने की चौकी पर रखकर पूजा करनी है। अन्यथा सब कुछ नष्ट हो जाएगा। इस दौरान कथित पंडित ने सोने की चौकी का इंतजाम करने के नाम पर 1.50 लाख रुपये ले लिए। सवा महीने बाद पीड़ित दंपती ने कलश खोला तो वह पीतल का निकला। उसमें मिट्टी भी भरी हुई थी।
विज्ञापन

पीड़ित दंपती ने शिकायत करने पंडित के पास पहुंचे तो उन्होंने गाली-गलौज की जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। जान से मारने की धमकी दी। लिहाजा पीड़ित ने डीआईजी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में रोहित शर्मा, अंकुर शर्मा, गौरव शर्मा और नेहा शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें