फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर टूटी पुलिया बनने में लगेंगे सात माह और, तब तक जारी रहेगी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चालकों और गुजरने वाले राहगीरों की परेशानी का सबब बनी टूटी पुलिया से अभी सात महीने तक निजात मिलने की संभावना नहीं है। निर्माण करा रही कंपनी का कहना है कि मार्च-23 तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। मगर इसकी संभावना कम ही है। कारण अभी तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और निर्माण कराने वाली कंपनी को यह भी पता नहीं है कि कितने पिलर बनाए जाएंगे और कितना खर्चा आएगा।
विज्ञापन

हाईवे पर शहवाजपुर डोर के निकट बगद नदी पर वर्षों पूर्व बनी पुलिया का लिंटर नीचे से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण दिल्ली की दिशा से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए पुलिया के निकट लेन को बंद कर दिया गया। दोनों तरफ के वाहनों को मुरादाबाद से दिल्ली की दिशा में जाने वाली लेन से गुजरना पड़ता है। इस कारण जाम की स्थिति बन जाती है। वाहन चालकों की वर्षों से परेशानी का सबब बनी इस टूटी पुलिया से अगले सात महीने से पहले निजात मिलने की संभावना नहीं लग रही है। इसके निकट दूसरी पुलिया बनाई जाएगी। जिसके निर्माण का जिम्मा आईआरबी कंपनी पर है। पुलिया के बराबर काफी समय से भूमि को समतल करने का काम चल रहा है। बराबर ही सड़क बनाई जा रही है।
कंपनी का दावा है कि मार्च-23 तक दूसरी पुलिया बन कर तैयार हो जाएगी। साथ ही उस पर यातायात भी दौड़ने लगेगा। मगर इसकी संभावना बहुत कम लग रही है। क्योंकि अभी तक आईआरबी कंपनी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को यह भी पता नहीं है कि पुलिया निर्माण के लिए कितने पिलर बनाए जाएंगे। उन पर कितना खर्चा आएगा। निर्माण कराने वाली कंपनी आईआरबी मुरादाबाद-हापुड़ टोलवे लिमिटेड के जीएम हेमंत पारीक का कहना है कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि कितने पिलर बनाए जाएंगे। इस पर कितना खर्चा आएगा, यह भी तैयार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

हाईवे पर शहवाजपुर डोर के निकट टूटी पुलिया के बराबर ही दूसरी पुलिया बनाई जाएगी। इसके लिए काम भी चल रहा है। मार्च-23 तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके लिए कितने पिलर लगाए जाएंगे कितना खर्चा आएगा, इसकी अभी जानकारी नहीं है।-राकेश कुमार सूद, जीएम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें