फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर एमए की छात्रा से दूधिया ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर दूधिया ने एमए की छात्रा से दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव निवासी 24 वर्षीय एमए की छात्रा अपने पिता के साथ हसनपुर पहुंची थी। पिता-पुत्री को एक परिचित दूधिया ने ही नौकरी लगवाने का झांसा देकर बुलाया था। शाम के समय हसनपुर में दूधिया दोनों को नगर के ग्रीन सिटी में अपने परिचित के मकान पर ले गया। यहां से छात्रा के पिता को डाक्यूमेंट्स की फोटो स्टेट कराने के बहाने भेज दिया। आरोप है कि कमरे में बंद करके छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घर जाने के बाद छात्रा ने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो होश उड़ गए। देर रात कोतवाली पहुंचे परिजनों ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
छात्रा हापुड़ जनपद में अपने मामा के पास रहती है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि आरोपी चकोरी निवासी दूधिया देवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें