फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एसपी के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Mon, 01 Jun 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने, देवर द्वारा बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने और जान से मारने की नीयत से पेट्रोल छिड़कने का आरोप लगाते हुए विवाहिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


महिला की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज में एक पशु और बाइक की मांग करते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
कमरे में सोते समय देवर ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया। वह मुश्किल अपनी जान बचाकर अपने मायके भाग आई तभी से मायके में रह रही है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि एसपी के आदेश पर गांव भरतरा निवासी बिजेंद्र, सविता, कमलेश, श्रीकांत, वीरेश और बिजेंद्र की मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें