संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र में खिरनी टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले गांव अझरा के निकट टायर फटने के बाद अनियंत्रित कार पलट गई। इस हादसे में लखनऊ से चंडीगढ़ जा रहे एक ही परिवार के विनय कुमार मौर्य निवासी रिवर बैंक कॉलोनी, लखनऊ, उनकी पत्नी एकता मौर्य, साली महिमा और बेटी नमिस्का घायल हो गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। यह हादसा रविवार सुबह 09:55 बजे के करीब हुआ। कार में सवार परिवार के लोग लखनऊ से गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए चंडीगढ़ जा रहे थे। लखनऊ डेंटल कॉलेज के जूनियर एडमिनिस्ट्रेशन ऑफीसर विनय गाड़ी चला रहे थे, उनके साथ एक डॉग भी था, उसे कोई चोट नहीं आई है। घायल विनय मौर्य ने बताया कि वह अपनी गाड़ी चलाकर चंडीगढ़ में रह रहे कारोबारी बड़े भाई अजय मौर्य के घर जा रहे थे। लखनऊ से सुबह घर से निकले थे और ड्राइवर साइड का टायर फटने के बाद गाड़ी आने नियंत्रित होकर गंगा एक्सप्रेसवे पर पलट गई।