फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला आयोग के आदेश पर छह पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Tue, 05 Aug 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। महिला आयोग के आदेश पर दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर वक्काल निवासी कुसुम पत्नी ने महिला आयोग में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2024 को रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी विजय के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति विजय, सास लक्ष्मी, जेठ अजय, देवर विकास व गुरमीत, ननद पूजा, कम दहेज का ताना देकर बुलेेट बाइक व दो लाख रुपये नकद की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

बिचौलिया गुड्डू दहेज के लिए उकसाता रहा। कई बार ससुराल वालों ने बेरहमी से पिटाई की। कई-कई दिन तक भूखा रखा गया। कई बार पंचायतें हुई लेकिन इन लोगों में कोई सुधार नहीं हुआ। गर्भावस्था में भी मारपीट की गई। 14 जून 2025 मायके में थी। इस दौरान ससुराल वाले पहुंचे और मारपीट की।
शिकायत पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने महिला आयोग की शरण ली। महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश किए। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि दहेज उत्पीड़न के मामले में ससुराल वालों के खिलाफ सैदनगली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें