तिगरी धाम। देवोत्थान एकादशी पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। तड़के शुरू हुआ स्नान का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। गंगा तट हर-हर गंगे के जयघोष से गूंज उठे।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर लगा गंगा मेला आस्था और श्रद्धा का केंद्र हैै। गंगा तट पर डेरों में रह रहेे श्रद्धालु तड़के ही गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाते हैं। देवोत्थान एकादशी सनातन की सभी पुण्य तिथियों में उत्तम मानी जाती है। शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी होने के कारण श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाने के लिए गंगा का रुख कर दिया। तड़के चार बजे से ही गंगा तटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा। करीब एक किमी के दायरे में गंगा तट पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा दिखाई दे रहा था। भोर होने से पहले ही श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। पतित पावनी गंगा मैया से घर में सुख समृद्धि की कामना की। तड़के शुरू हुआ गंगा में स्नान का सिलसिला दोपहर दो बजे तक चलता रहा।