फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने तमंचा ताना, दो पर केस

Mon, 07 Apr 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। गांव हैवतपुर निवासी मोहम्मद के अपने रुपये वापस मांगने आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उस पर तमंचा भी तान दिया। कोर्ट के आदेश पर डिडौली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव हैवतपुर निवासी मोहम्मद ताज ट्रैवल एजेंट हैं, जिसकी जोया में दुकान है। उनकी संभल जिले के असमोली क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी अशोक व विजेंद्र से पहचान है। साल 2024 में दोनों ने दुबई जाने के लिए कागजात तैयार कराए थे। वीजा व टिकट भी कराया था, जिसमें करीब तीन लाख रुपये खर्च हुए थे। मोहम्मद ताज ने दोनों से अपने रुपयों मांगे तो दोनों टालमटोल करने लगे।
वहीं, दोबारा रकम का तकाजा करने पर आरोपी सात जनवरी को उसकी दुकान में घुस आए औैर दोबारा रुपये मांगने पर तमंचा तान कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अशोक व विजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें