फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 7 बच्चों समेत 25 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की बुधवार को मौत हो गई। जबकि तीन साल से 13 साल तक के सात बच्चों समेत 25 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में 309 केस एक्टिव हो गए हैं। जबकि 30 लोगों ने कोरोना को हरा दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को 408 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें 19 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि ट्रूनेट और एंटीजन से 633 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 4 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि प्राइवेट लैब से 2 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में अमरोहा 7 बच्चे, एक निजी, व्यापारी, फैक्टरी कर्मचारी, एक ही गांव के छह लोग, आशा कार्यकर्ता और मजदूर शामिल हैं। वहीं कोरोना संक्रमित अमरोहा निवासी 52 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक अब तक 16664 लोग संक्रमित मिले थे। अब कुल 309 मरीज सक्रिय चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें