फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ग्राम प्रधान और 2570 सदस्यों की सीटों पर होगा उपचुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में रिक्त प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य की सीटों पर उप चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चार प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य की 2570 सीटों पर छह जून को नामांकन, 12 को मतदान और 14 जून को मतगणना होगी। वहीं तीन जून से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। अब जिला निर्वाचन विभाग उपचुनाव तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

दरअसल जिले में दूसरे चरण में 19 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ था। इसमें 597 ग्राम पंचायतों, 683 क्षेत्र पंचायतों, 683 जिला पंचायत सदस्यों और 7271 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव होना था। जबकि 4702 सदस्यों का ही चुनाव हो सका। इनमें से कुछ ग्राम पंचायतों में 2570 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव नहीं हो सका। इस कारण इन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत समिति का गठन न होने से यहां के नवनिर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले सके है। पंचायती राज अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत की आबादी के हिसाब से 11, 13 और अधिकतम 15 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुना जाना जरूरी होता है। कई सदस्य सीटों पर प्रत्याशी ही नहीं लड़े, जिससे सीट खाली रह गईं थीं। इसी तरह हालांकि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पूरे हो चुके हैं। जबकि पंचायत चुनाव के बाद ग्राम प्रधान के चार पद रिक्त हो गए थे। इन सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की मौत हो चुकी है। जिसमें अमरोहा ब्लाक की ग्राम पंचायत फूलपुर अदलपुर, गजरौला ब्लाक की रहंदरा, गंगेश्वरी ब्लाक की खनौरा और हसनपुर ब्लाक क्षेत्र की दमगढ़ी शामिल हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि संबंधित सीटों पर चुनाव कराने के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी। इसमें छह जून से नामांकन, 12 जून को मतदान और 14 जून को मतगणना होगी। नामांकन पत्रों की बिक्री तीन जून (आज) से ही शुरू हो गई है।
सामान्य के लिए 300 और आरक्षित के लिए 150 रुपये में मिलेगा पर्चा
अमरोहा। सहायक निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि सामान्य जाति के ग्राम प्रधान उम्मीदवार के लिए 300 रुपये, महिला अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लिए के लिए 150 रुपये का फार्म मिलेगा। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 150 रुपये का फार्म है। महिला अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लिए 75 रुपये का फार्म मिलेगा। उपचुनाव की सभी प्रक्रिया संबंधित ब्लाक मुख्यालय पर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक------------प्रधान पद---------सदस्य पद
अमरोहा-------------01-----------559
जोया---------------00-----------669
धनौरा--------------00-----------292
गजरौला------------01-----------385
गंगेश्वरी-------------01-----------261
हसनपुर-------------01----------404
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें