हसनपुर (अमरोहा)। नगर में अचानक जीने से गिरकर वृद्धा की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
मोहल्ला होली वाला निवासी स्व. भगवान की पत्नी मंजू अग्रवाल (65) घर में अकेली रहतीं थी। रविवार की सुबह जीने पर चढ़ रही थी। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। जिससे वह गिर गईं। कुछ ही देर में मौत हो गई। बंद दरवाजे में से खून निकलता देख मोहल्ले वासियों द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुड़ गई। दरवाजा खोलकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ी थी। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच की। लेकिन मृतका के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई। मृतका ने अपने पीछे दो बेटे व दो बेटी छोड़ी हैं। चारों बच्चों की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे भी बाहर शहरों में रहकर नौकरी करते हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद