फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से सरकारी कार्यालयों में भरा पानी

Mon, 25 Jul 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला में रविवार की सुबह हुई बारिश से सरकारी विद्यालय में भरा पानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में रविवार की सुबह दो घंटे लगातार पड़ी झमाझम बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। जहां एक और नगर की सड़के बारिश के पानी से लबालब हो गईं। वहीं स्कूलों समेत सरकारी संस्थानों के परिसर भी जलमग्न हो गए।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई बारिश लगातार करीब पौने 11 बजे थमी। दो घंटे लगातार हुई बारिश में पालिका की कलई खुल गई। नगर के इंद्रा चौक से बस्ती रोड, मोहल्ला जलालनगर, आजाद नगर, अंबेडकर नगर, अवंतिका नगर समेत हाइवे पर स्थित एमडीएम कालोनी में खासा जलभराव हो गया।

घुटनों तक पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ा। वहीं पालिका के बाहर सड़क पर और पालिका के सामने स्थित सरकारी स्कूल समेत पशु चिकित्सालय, कोतवाली आदि में पानी भर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं झमाझम बारिश में बच्चों ने जमकर मस्ती की। बस्ती रोड पर नाला निर्माण न होने से कई घंटे तक जलभराव रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें