फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से नहीं आ रहे अफसर, फरियादी काट रहे कार्यालय के चक्कर

विज्ञापन
अमरोहा विकास भवन में 10:30 बजे खाली पड़ा जिला युवा कल्याण का दफ्तर। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। अनलॉक शुरू होने के बाद भी जिलास्तरीय अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार नहीं आ सका है। अधिकारी समय से अपने कार्यालय में नहीं आ रहे हैं। इसके चलते फरियादी परेशान हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का फरमान है कि जिलास्तरीय अधिकारी कार्यालय में बैठे, मामले की सुनवाई करें, लेकिन कलक्ट्रेट और विकास भवन के विभिन्न विभागों के अफसर समय से कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। मंगलवार को अमर उजाला की टीम कलक्ट्रेट और विकास भवन पहुंचकर हकीकत जानी। विकास भवन में सुबह 10.30 बजे तक डीपीआरओ और डीडीओ को छोड़कर कोई भी अधिकारी कार्यालय में नहीं मिला। जबकि फरियादी कार्यालय के बाहर चक्कर काटते रहे। वहीं 10:40 बजे तक कलक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय में उनकी कुर्सी खाली मिली। वहीं एफडीए कार्यालय में अधिकारियों की कुर्सी खाली रहीं।
विज्ञापन

विकास भवन: समय सुबह 10.30 बजे
अमरोहा। अमर उजाला की टीम मंगलवार को दिन में 10.30 बजे विकास भवन में पहुंची। यहां पर चैनल के पास कोरोना हेल्प डेस्क पर कर्मचारी मौजूद मिले। समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार का ऑफिस खुला मिला। कोरोना हेल्प डेस्क के कर्मचारी राजकुमार ने बताया कि अधिकारी मामले की जांच में गए हैं। वहीं एआर कोऑपरेटिव कार्यालय में अधिकारी की कुुर्सी खाली मिली। जबकि डीपीआरओ वाचस्पति झा कार्यालय में अधीनस्थों के साथ विभागीय कार्यों पर चर्चा करते मिले। विकास भवन के प्रथम तल स्थित परियोजना निदेशक (डीआरडीए) की कुर्सी खाली मिली। द्वितीय तल स्थित अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय में नहीं मिले। वहीं बाहर कुछ शिक्षक अपने शैक्षिक रिकार्ड को लेकर आए थे। डीएसटीओ अपने ऑफिस में नहीं मिलीं।
कलेक्ट्रेट: समय सुबह 10:40 बजे
अमरोहा। कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय नहीं मिले। एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह अपने कार्यालय में काम काज निपटाते मिले। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी के साथ कई मसलों पर चर्चा करते मिले। इनके पास सीडीओ का भी चार्ज है। इसके चलते विकास भवन में नहीं गए। वहीं जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र अपने कार्यालय में काम निपटा रहे थे। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी कल्लू सिंह हाईकोर्ट के आदेश का जवाब तैयार करा रहे थे। परियोजना अधिकारी डूडा ऋषिपाल सिंह अपने कार्यालय में मौजूद मिले। वहीं खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन (एफएसडीए) कार्यालय में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कुर्सी खाली मिली। यहां सिर्फ एक कर्मचारी मिला।
विज्ञापन

- दिव्यांग पेंशन नहीं मिला है। फॉर्म को ऑनलाइन भरे कई महीने हो गए हैं लेकिन अब तक किस्त नहीं आई है। कई बार आ चुकी हूं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। - कलावती, पतेई खादर
- विधवा पेंशन के लिए आई हूं, लेकिन कोई बताने वाला नहीं है। अब समझ नहीं आ रहा है क्या करूं, रुपये खर्च हो गए हैं। पेंशन की आस है वह भी नहीं मिल रही है। - भागवती, रहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें