फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अब पंचायतों में जेम पोर्टल से शुरू होगी टेंडर की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दूसरे विभागों की तरह अब ग्राम पंचायतों में भी जेम पोर्टल से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी हो गई है। इससे पंचायत गड़बड़ी नहीं कर सकेंगी। जिले में करीब 50 फीसदी पंचायतों का जेम पोर्टल पर पंजीकरण करा दिया गया है। जेम पोर्टल से टेंडर प्रक्रिया शुरू होने से पंचायत में होने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता आ सकेगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों की टेंडर प्रक्रिया में अब मनमानी नहीं चल सकेगी। इसके लिए जल्द ही जेम पोर्टल के जरिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जिले में 576 पंचायतों में इस प्रक्रिया को लागू किया जाएगा। शासन के निर्देश के बाद इसकी तैयारियों पर अमल शुरू कर दिया गया है। जेम पोर्टल पर पंचायतों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। लगभग 50 पंचायतों का पंजीकरण जेम पोर्टल पर करा दिया गया है। वहीं, कुछ तकनीकी खामियों के चलते पंचायतों के पंजीकरण में दिक्कतें आ रही हैं। जिनके दूर होने के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
बुजुर्ग प्रधानों की आई स्केनिंग अंगूठे के निशान में आ रही दिक्कतें
पंचायतों के पंजीकरण के दौरान बजुर्ग प्रधानों को ई-केवाईसी कराने में दिक्कतें आ रही हैं। साथ ही पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण पंजीकरण नहीं हो पा रहे हैं। जिससे पंजीकरण को गति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

- जेम पोर्टल के सभी पंचायतों को शासन के निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन के निर्देशाें के अनुसार जेम पोर्टल से टेंडर की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। - पारूल सिसोदिया, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें